Breaking
Wed. May 27th, 2026

लोकगायक से प्रधान तक का सफर: नरेश भारद्वाज ने जीता जनता का दिल

करसोग विधानसभा क्षेत्र की परलोग पंचायत में खुशी की लहर, प्रसिद्ध हिमाचली लोकगायक बने नए प्रधान

रोहित सागर (करसोग) करसोग विधानसभा क्षेत्र के चुराग विकास खंड की परलोग पंचायत में इस बार पंचायत चुनावों में जनता ने प्रसिद्ध हिमाचली लोकगायक नरेश भारद्वाज पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

नरेश भारद्वाज लंबे समय से अपनी लोकगायकी के माध्यम से हिमाचली संस्कृति और लोक परंपराओं को आगे बढ़ाते रहे हैं। उनकी पहचान केवल एक कलाकार के रूप में ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों से जुड़े एक सक्रिय व्यक्ति के तौर पर भी रही है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने इससे पहले भी पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बावजूद इसके उन्होंने जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। इसी का परिणाम है कि इस बार जनता ने उन्हें भारी समर्थन देकर पंचायत प्रधान चुना।

जीत के बाद नरेश भारद्वाज ने पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले पांच वर्षों में पंचायत के समग्र विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रधान पद के अन्य प्रत्याशियों से भी पंचायत हित में सहयोग देने की अपील की और कहा कि चुनाव लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन अब सभी को मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।

उनकी इस सकारात्मक सोच की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में परलोग पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *