Breaking
Sun. Feb 1st, 2026

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने से नाराज हुए बल्ह के विधायक

संवाददाता / विरेन्द्र ठाकुर

नेरचौक,23 अप्रेल :
मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू का रविवार को बल्ह का दौरा हुआ। इस कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में मेडिकल कॉलेज एवं प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेकिन विधायक इंद्र सिंह गांधी को इस कार्यक्रम में कोई भी बुलावा या सूचना नहीं दी गई। इससे नाराज होकर विधायक ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा की सभी प्रशासनिक अधिकारी कांग्रेस के दमनकारी नीति के कारण डरे हुए हैं। वह कांग्रेस के वार्ड मेंबर तथा प्रधानों को इन कार्यक्रमों में बुला रहे हैं, जबकि जिसे जनता ने चुना हुआ है तथा विधानसभा में भेजा है उनको ना बुलाने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं संविधानिक पद पर हूँ तथा इसे अपना अपमान मानता हूँ और यह घटना लोकतंत्र की हत्या है। बल्ह विधायक ने बताया कि मुझे आज ही समाचार पत्र द्वारा यह ज्ञात हुआ कि माननीय मुख्यमंत्री बल्ह के प्रवास पर आ रहे हैं। इस संदर्भ में वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाना चाहते थे, जहां पर सरकार ने जो आउट सोर्स कर्मचारी निकाले गए हैं व कुछ शिक्षा व अन्य संस्थान जो बंद किए गए हैं इस बाबत इस एक मांग पत्र भी दिया जाना था परंतु ऐसा नहीँ हो सका। विधायक बल्ह ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को सूचित किया है कि आप अपने कर्तव्य एवं कार्य सही ढंग से करें। उन्होंने कहा कि अगर इसी प्रकार प्रशासन एवं कांग्रेस सरकार दमनकारी नीति अपनाती रहेगी तो मुझे अनशन पर बैठ कर सरकार को जगाना होगा तथा इस कार्यक्रम में निर्धारित प्रोटोकॉल और नियमों का सीधा-सीधा उल्लंघन सरकार का है। इन्द्र सिंह गांधी ने कहा बल्ह की जनता का एक जिम्मेदार विधायक होने के नाते यह मेरा विशेष अधिकार भी है तथा मैं सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग करता हूँ कि इस मसले की जांच जाए।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *