Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

कन्या पाठशाला जोगिंद्र नगर की छात्रा नैंसी का राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी मे चयन

राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

राजीव बहल ब्यूरो मंडी

राजकीय आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्र नगर की एक और खिलाड़ी छात्रा नैंसी का कबड्डी में नेशनल के लिए चयन हो गया है। नैंसी इस क्षेत्र से आज तक की पहली खिलाड़ी छात्रा है जिसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर कब्बड़ी में हुआ है। यह समस्त जोगिंद्र नगर क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। नैंसी कबड्डी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता जयपुर, राजस्थान में 3 जनवरी से 8 जनवरी तक अपनी प्रतिभा का दम दिखाएगी। इससे पहले 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक नालागढ़ में होने वाले प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय स्तर के लिए नैंसी को विशेष कोचिंग दी जाएगी।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ सुनील ठाकुर ने नैंसी को बधाई दी। इसका श्रेय नैंसी की कठिन मेहनत और उसके पिता सुरेश कुमार और माता अंजू देवी के सहयोग को दिया है। साथ ही डीपीई मनोहर लाल और शारीरिक शिक्षक उमेश कुमार की मेहनत की भी सराहना की।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *