Breaking
Sat. Jul 11th, 2026

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या

 ( Rohit Sagar )

सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सोमवार सुबह कॉलेज जा रही एक 19 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा है कि इस हत्याकांड को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवती की हत्या क्यों की गई, इस बात का पता आरोपियों को पकड़ने के बाद ही लग सकेगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीमें भेज दी हैं। आस पास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

News source : Facebook

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *