Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

पूर्व सैनिक लीग रिवालसर के सदस्यों ने उत्साह के साथ मनाया स्थापना दिवस

पूर्व सैनिकों ने कल्याण व योजनाओं पर की चर्चा, अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर को सफल आयोजन पर दी बधाई

पवन देवगन ठाकुर

रिवालसर, 13 अप्रैल : पूर्व सैनिक लीग रिवालसर के तत्वावधान में स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिवालसर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में लीग के सभी पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में लीग के 81 वर्षिय वरिष्ठ सदस्य एवं सेवानिवृत्त नायक मुल्ख राज (एसएम) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त नायक भास्कर उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं ईसीएचएस (ECHS) मंडी की ओर से अनिल कुमार ने पूर्व सैनिकों को स्वास्थ्य सेवाओं, ईसीएचएस सुविधाओं व आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में सुबेदार मेजर (ऑनरेरी लेफ्टिनेंट) नरेश आजाद ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया। सुबेदार (ऑनरेरी कैप्टन) यादविंदर ठाकुर ने समाज के प्रति पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए लीग के अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर को सभी सदस्यों द्वारा सविनय बधाई दी गई। वक्ताओं ने उनकी नेतृत्व क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और पूर्व सैनिकों को एकजुट रखने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में लीग निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है।

इस दौरान सभी पूर्व सैनिकों ने देश सेवा के प्रति अपने समर्पण को दोहराया और भविष्य में भी राष्ट्रहित में कार्य करते रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर की खूब सराहना की गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *