Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

बडा देव कमरूनाग का बग्गी पहूंचने पर आर्शीवाद लेते हुए श्रद्वालुजन।

संवाददाता / अंशुमन मल्होत्रा,

अन्तराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव के लिए अराध्य देव कमरूनाग नाचन हल्के के बग्गी क्षेत्र में पहूंच गए है। बग्गी व आसपास के क्षेत्रों में पहूंचकर स्थानीय लोगों ने बडा देव की पुजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया। बडा देव कमरूनाग 9 फरवरी से अपने मुल स्थान से मंडी शिवरात्री महोत्सव के लिए निकले है और नाचन क्षेत्र का दौरा पुर्ण कर सोमवार रात बल्ह क्षेत्र के नलसर में अपना ठहराव करेगें। एक साल बाद ही बडा देव अपने मुल स्थान से निकलकर क्षेत्र का दौरा करते है। जिसमें बडा देव के प्रति लोगों की आस्था किसी से छुपी नही गई है। अराध्यदेव कमरूनाग को लोग अपनी पलकों में बिठाकर पुरे आदर के साथ श्रद्वा के पुष्प अर्पित करते है।

श्रद्वालु बडा देव के पास अपनी मनत रखते है। वह मनत पुरी होने अपने घरों में बडा देव व उनके साथ आए देवलुओं के लिए धाम का आयोजन किया जाता है और श्रद्वालु भक्तजन अपनी मनत पुरी होने की भेंट चढाते है। लोग बडी श्रद्वा से बडा देव का इंतजार करते है। बडा देव कमरूनाग लोगों की आस्था का प्रतिक और जिला मंडी शान मानी जाती है। बता दे कि बडा देव कमरूनाग का स्वागत जिला प्रशासन मंडी द्वारा पुलघराट में किया जाता है। पुरे मान सम्मान के साथ माधोराय से मिलन होता है। बाद में बडा देव कमरूनाग को टारना स्थित मन्दिर में बिराजमान किया जाता है। जहां पर हजारों की तादात में श्रद्वालु भक्तजन दर्शन करके अर्शीवाद प्राप्त करते है।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *