Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

सुन्दरनगर के जयदेवी निवासी पंडित मनोज गौतम पिछले 10 वर्षों से कर रहे हैं निशुल्क गायत्री यज्ञ

मुख्य संपादक / पवन देवगन ठाकुर।

जी हां,हम बात कर रहे है एक ऐसे नोजवान पंडित मनोज गौतम की, जो दिल में सनातन धर्म के सरक्षंण का संकल्प लिए निशुल्क एवं सेवा भाव से निरंतर अपना कार्य कर रहे हैं। सुन्दरनगर के जयदेवी क्षेत्र के रहने वाले पंडित मनोज गौतम जहाँ तक संभव हो सके हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर जाकर,इस प्रकार के हवन-यज्ञ व पूजा पाठ कर चुके हैं। मनोज गौतम “माहूंनाग स्नातन धर्म सरक्षंण” नाम से एक धार्मिक संस्था भी चला रहे हैं जिसके मनोज प्रधान हैं।


दरसल जिस जगह दुर्घटना इत्यादि से किसी की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो मनोज गौतम अपने साथ अन्य पंडितो को लेकर उस स्थान पर जाकर अकास्मिक मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों की आत्मिक शांति के लिए पूजा पाठ व यज्ञ करते हैं। वीरवार को सुन्दरनगर के जड़ोल में भी मनोज गौतम पाठ करने पहुंचे थे।
बता दें कि कुछ दिन पहले सुन्दरनगर के जड़ोल में मशहूर राजा होटल के पास एक कार एक्सीडेंट में पंजाब के एक पर्यटक चेतक सिंह की आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी। मृतक चेतक सिंह की आत्मा की शांति के लिए पंडित मनोज गौतम ने अपने सहयोगियों के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर विधिवत हवन पाठ किया। इस पूजा में उनके साथ राजा होटल के मालिक व समाजसेवी राजा ठाकुर व कई स्थानीय लोग शामिल हुए व मृतक चेतक सिंह की आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।पंडित मनोज गौतम के इस सेवा भाव के कार्य की सभी जगह प्रसंशा हो रही है।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *