खो-खो महिला व पुरुष वर्ग में जोगिन्दर नगर कॉलेज बना विजेता
राजीव बहल,जोगिन्दर नगर
राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सैनिक फैशन और फुटवियर माल जोगिन्दर नगर की टीम विजेता बनी। जबकि राणा रोपा भराडू की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 21 हजार रुपये जबकि उपविजेता टीम को 18 हजार रुपये की नकद इनामी राशि दी गई। इस प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने भाग लिया।

इस अवसर आयोजित खो-खो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर विजेता जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हराबाग की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता के महिला वर्ग में भी राजकीय महाविद्यालय विजयी रहा जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को मेला समिति की ओर से क्रमश: 51 सौ व 31 सौ रुपये की इनामी राशि दी गई।

