ब्यूरो मंडी / राजीव बहल
आज तीन दिवसीय गलू री जातर का विधिवत रूप से समापन हो गया। मुख्यातिथि के रूप पधारे जय दुर्गा माँ नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ राकेश धरवाल ने इस अवसर पर कुश्ती में विजेता रहे रणजीत लुधियाना तथा उपविजेता अंकित हरियाणा सहित सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इसे संजोए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि गलू री जातर का सफलतापूर्वक आयोजन के लिये पंचायत व मेला कमेटी बधाई की पात्र है।इस अवसर पर उन्होंने सहयोग के रूप में 41000 की राशि देने की घोषणा भी की। मेले में आयोजित दंगल में हमीरपुर से आई महिला पहलवान कृतिका ने पुरूष पहलवान को पटकनी भी दी। इससे पहले पंचायत प्रधान कला देवी द्वारा मुख्यातिथि को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

