वीरेन्द्र ठाकुर / बल्ह
राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I

समिति संयोजक प्रो . अंजलि परमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया व मेहंदी के सुन्दर व रचनात्मक डिजाइन बनाए I

इस प्रतियोगिता में तरुणा स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रथम , वर्षा स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा द्वितीय व दीपा शर्मा तथा अनु कुमारी स्नातक तृतीय वर्ष की छात्राओं ने तृतीय स्थान हासिल किया I

प्राचार्य डॉ. के .सी .कश्यप ने विजेता छात्रों को पुरुस्कृत किया तथा प्रतिभागियों की प्रतिभा के लिए उन्हें सराहा I इस अवसर पर प्रो . दीपक गौतम , प्रो . मनोज कुमार , डॉ. ओ. पी . ठाकुर , डॉ . ब्रजनन्दन, डॉ . यादविंद्र कुमार , प्रो . कुलदीप कुमार तथा लाइब्रेरियन श्री खेम चंद मौजूद रहे I

