Breaking
Thu. Apr 30th, 2026

हरेंद्र सेन को समन्वयक बनाए जाने पर मुख्यमंत्री सूक्खु का जताया आभार

पवन देवगन ठाकुर

सुंदरनगर,07 दिसम्बर :

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अनुशंसा से हिमाचल प्रदेश सरकार के दो वर्ष के सफल आयोजन पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हरेंद्र सेन को समन्वयक बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा व पूर्व मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष चेतराम ठाकुर, पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष हुस्न लाल शर्मा, सुंदरनगर के पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश मिंटू सेन, राज्य लीगल सेल के महासचिव पंडित अरुण प्रकाश आर्य, पूर्व पंचायत प्रधान सत्यदेव शर्मा, राष्ट्रीय सेवादल महामंत्री डॉ विजय कपिल, जिला मंडी के पूर्व महामंत्री राहुल कपूर, ग्राम पंचायत कपाही के प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, हिमांशु राठौर, अमोल शर्मा, विकी ठाकुर, मनीष ठाकुर, नीरज शर्मा, वेद प्रकाश, देवकीनंदन द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का आभार जताया है। इस मौके पर हरेंद्र सेन ने जिला मंडी से कांग्रेस के सभी पूर्व प्रत्याशियों से व सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन से आग्रह किया है कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जायदा से जायदा मात्रा मे कार्यकर्ताओं और जनता को साथ ले कर पहुंचे और यदि किसी चीज की आवश्यकता या कोई समस्या हो तो उनसे संपर्क करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *