Breaking
Wed. Jan 28th, 2026

मिस नॉर्दन को स्कूटी तो मिस्टर नॉर्दन को 31 हजार कैश प्राइज, वीडियो एल्बम में भी मिला काम

सुंदरनगर में आयोजकों ने टॉप 10 के लिए किया ग्रैंड पार्टी का आयोजन

सीएम के प्रधान नीजि सचिव एवं विशेष सचिव आईएएस विवेक भाटिया भी रहे मौजूद

पवन देवगन ठाकुर

सुंदरनगर,06 दिसम्बर :

मिस नॉर्दन का खिताब जीतने वाली स्नेहल रावत को चमचमाती स्कूटी जबकि मिस्टर नॉर्दन का खिताब जीतने वाले साहित शर्मा को 31 हजार का केश प्राइज दिया गया। सुंदरनगर के निशम होटल में आयोजित कार्यक्रम में यह प्राइज मुख्यमंत्री सूक्खु के प्रधान नीजि सचिव एवं विशेष सचिव विवेक भाटिया द्वारा दिए गए। मिस्टर एंड मिस नॉर्दन के आयोजक फीट ऑफ फॉयर के संचालक अमित भाटिया ने बताया कि मिस्टर एंड मिस नॉर्दन का ग्रैंड फिनाले 24 नवंबर को मनाली स्थित देवलोक में संपन्न हुआ था जिसमें मिस यूनिवर्स इंडिया श्वेता शारदा ने विजेताओं की घोषणा की थी।

उसके बाद सभी प्रतिभागी अपने घरों की तरफ चले गए थे। मिस्टर एंड मिस नॉर्दन में जो भी टॉप 10 रहे उनके लिए सुंदरनगर के मशहूर होटल निशम में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें विजेताओं को यह ईनाम दिए गए हैं। इसके साथ ही दोनों विजेताओं को दो एल्बम में काम करने का मौका भी मिलने जा रहा है और इसी महीने इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है। उन्होंने बताया कि मिस्टर एंड मिस नॉर्दन के दौरान बहुत सी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिला। अमित भाटिया ने बताया कि जो टॉप 10 बने हैं उन्हें भी मॉडलिंग और एल्बम में काम करने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने इस पूरे इवेंट को आग्रेनाइज करने के लिए दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर आयोजक राजा सिंह मल्होत्रा, राकू वालिया, गायक एसी भारद्वाज और कुमार साहिल सहित अन्य कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *