Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

भाजपा बल्ह विधानसभा से राजेन्द्र राणा रिवालसर मंडल तथा नेरचौक मंडल की कमान कुलदीप ठाकुर को

बल्ह विधायक इन्द्र सिंह गांधी ने दोनों मंडल अध्यक्षों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

पवन देवगन ठाकुर

नेरचौक,17 दिसम्बर :

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नेरचौक मण्डल की बैठक चुनाव अधिकारी चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा की अध्यक्षता में कुम्मी में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कुलदीप ठाकुर को नेरचौक मण्डल (बल्ह) तथा राजेन्द्र राणा पर विश्वास जताकर एक बार पुनः रिवालसर (बल्ह) भाजपा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा ने मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न मंडलों में मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए। इसी तर्ज पर बल्ह मंडल के दोनों अध्यक्ष भी सर्वसहमति से चुने गए। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने बताया कि सभी बूथों में जाकर प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा क्योंकि इस सरकार ने समाज के सभी वर्गों को हताश किया है।

वहीं नेरचौक से नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने भी अपनी नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि भाजपा को मजबूती देने के लिए सदैव कार्यकताओं के साथ रहूंगा। बल्ह के विधायक इन्द्र सिंह गांधी ने अपने दोनों मंडल अध्यक्षों की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस बैठक में विशेष रूप से बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, पूर्व मिल्क फेड अध्यक्ष मोहन लाल जोशी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बलदेव सैनी, पार्टी पदाधिकारी, सभी ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ त्रिदेव और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *