Breaking
Sun. Feb 1st, 2026

जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर बल्ह भाजपा ने किया जनसेवा का कार्य

लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज को भेंट की चार व्हीलचेयर और दो स्ट्रेचर

पवन देवगन ठाकुर

नेरचौक, 06 जनवरी :

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बल्ह भाजपा ने एक सराहनीय पहल करते हुए लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक को चार व्हीलचेयर और दो स्ट्रेचर भेंट किए। इस कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज परिसर में किया गया जहां बल्ह भाजपा मंडल ने मेडिकल कॉलेज की एमएस दीपाली शर्मा को यह उपकरण सौंपे।

एमएस दीपाली शर्मा ने इस सहयोग के लिए बल्ह भाजपा और समस्त उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे जनसेवा का बेहतरीन उदाहरण बताया।

इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, भाजपा जिला मंडी अध्यक्ष निहालचंद शर्मा, बल्ह मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा, नेरचौक मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, डॉ. वंदना जग्गी, आस्था हॉस्पिटल के प्रतिनिधि ऋषभ शर्मा, मनीष, रोहित और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *