Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

विक्रमादित्य सिंह के मंत्रीपद संभालने पर जोगिंद्र नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ मनाया जश्न

राजीव बहल, जोगिंदर नगर
जोगिन्दर नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिमला ग्रामींण के युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह के द्वारा मंत्रीपद कार्यालय संभालने के उपलक्ष में शहर में लड्डू बांटे व पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष जिला मंडी कांग्रेस कमेटी गुरु शरण परमार ने जोगिन्दर नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी हाईकमान मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह सहित समस्त केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

परमार ने कहा कि उन्हें इस बात का मलाल जरूर है कि जोगिन्दर नगर से हम कांग्रेस प्रत्याशी को विधान सभा में पहूँचाने में नाकामयाब रहे पर आज जोगिन्दर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक आस उम्मीद जगी है कि जहां समूचे हिमाचल में विकास की गंगा बहेगी वहां जोगिन्दर नगर भी अछूता नहीं रहेगा।

 

परमार ने कहा की जोगिन्दर नगर के कांग्रेसी निराश ना हों उनकी हर समस्या का समाधान कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह से करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर बल्ह पंचायत के प्रधान प्रेम सिंह, मसोली पंचायत के प्रधान मुनीष चौधरी, पूर्व प्रधान चन्द्रपाल, ड़ा. अवनी भूषण, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शशी अवस्थी, रमेश शर्मा, संतोष ठाकुर, अभिनय ठाकुर, धैर्य शर्मा, शेखर वालिया, अजय महंत, ज्ञान चन्द आदि मौजूद रहे।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *