Breaking
Sun. Aug 2nd, 2026

सुकेत होली उत्सव में डीजे पर खूब नाचे हजारों युवा

मुख्य सम्पादक / पवन देवगन ठाकुर

सुन्दरनगर,07 मार्च :
जिला मंडी के सुंदरनगर में सुकेत होली उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

प्राचीन एवं ऐतिहासिक शुकदेव वाटिका में आयोजित सुकेत होली उत्सव में एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा मुख्यातिथि व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोहनलाल ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रुप में पहुंचे। दोनों अतिथियों ने हजारों की संख्या में युवाओं के साथ जमकर होली खेली व डांस कर आयोजकों को कार्यक्रम की बधाई दी।
होली कार्यक्रम में तहसीलदार सुन्दरनगर वेद प्रकाश सहित फिट ऑफ फायर के प्रबंध निदेशक अमित भाटिया,एंकर जयंत भारद्वाज,अभिनेता शाकिर खान,बब्बू पंसारी,राजा सिंह मल्होत्रा,राकू वालिया,रोहित कौशल,पारस शर्मा,निखिल सैनी,सैरिक जेक सहित बहुत से लोग शामिल रहे।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *