राजीव बहल जोगिंदर नगर
विद्युत उप मंडल नंबर 1 में 22 मार्च को जोगिंदर नगर में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। इस बारे जानकारी देते हुए सहायक अभियंता शिव कुमार ठाकुर ने कहा की विद्युत उप मंडल के अधीन 22-03-2023 को 11 केवी उच्च ताप विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत करने हेतु विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।
इससे जोगिंदर नगर बाजार, मकड़ेना,गरोडू,आदर्श कॉलोनी,टेलीफोन एक्सचेंज,मंगल आश्रम,लोअर सेरी, कुपड़,सिविल अस्पताल,कन्या पाठशाला,पुलिस थाना चौंक,तहसील परिसर,मिनी सचिवालय परिसर,कोर्ट परिसर,पठानकोट चौंक,हर्बल गार्डन,लक्ष्मी बाजार, काथला, ढेलू और भट्ठा की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस बारे जनता से सहयोग की अपील की जाती है।

