Breaking
Thu. Apr 30th, 2026

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के लिए कलाकारों के ऑडिशन 28 व 29 मार्च को

राजीव बहल,जोगिन्दर नगर

1-5 अप्रैल तक मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के ऑडिशन 28 व 29 मार्च को निर्धारित किये गए हैं। यह ऑडिशन मिनी सचिवालय परिसर के सभागार में प्रात: 11 बजे से सायं 3 बजे तक लिए जाएंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के इच्छुक कलाकार 28 व 29 मार्च को ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। यह ऑडिशन मिनी सचिवालय परिसर के सभागार में प्रात: 11 बजे से सायं 3 बजे तक लिए जाएंगे। उन्होने बताया कि 28 मार्च को जोगिन्दर नगर सहित मंडी जिला जबकि 29 मार्च को अन्य जिलों के कलाकार ऑडिशन में भाग ले सकते हैं
एसडीएम ने बताया कि कलाकारों के ऑडिशन के लिए एक समिति गठित की गई है।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *