मुख्य सम्पादक / पवन देवगन ठाकुर
सुन्दरनगर, 02 अप्रेल :
सुन्दरनगर विधायक राकेश जम्वाल एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में लोगों से झूठे वादे कर प्रदेश की सत्ता को हथियाने का काम किया है। उपमंडल की कंदार पंचायत में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रूपये देने का झूठा वादा किया।

गोबर दो रूपये किलो खरीदने के लिए किसानों को और युवाओं को एक वर्ष में एक लाख नौकरियों देने के नाम पर ठगा। कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। लेकिन उल्टा पहली अप्रैल से बिजली की दरों में बढ़ौतरी कर महंगाई का तोहफा दे दिया। कांग्रेस सरकार के तीन महीनों के कार्यकाल में प्रदेश की जनता में कांग्रेस के प्रति भारी रोष है। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की कहीं कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि कंदार में विकास कार्यों की कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस लें ताकि फिर से केंद्र में तीसरी बार मोदी की सरकार बन सके।

इस अवसर पर प्रधान दीपा देवी, उप प्रधान प्रकाश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कर्म चंद चोपड़ा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक देशराज, पूर्व बीडीसी सदस्य झिझू राम, सरीता, मीना, हरदेई और वार्ड सदस्य विजय कुमार भी मौजूद रहे।

