Breaking
Sun. Feb 1st, 2026

एसडीएम जोगिंदर नगर ने दिलाई तीन मनोनीत पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ

ब्यूरो मंडी / राजीव बहल,जोगिन्दर नगर

नगर परिषद जोगिन्दर नगर में प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यों को मनोनीत किया है। जिनमें रंजन शर्मा, प्रशांत शर्मा व अधिवक्ता सुनित कुमार शामिल हैं। इन तीनों मनोनीत पार्षदों को आज एसडीएम जोगिंदर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नगर परिषद जोगिन्दर नगर में तीन सदस्यों को मनोनीत किया है। जिन्हे आज पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। नगर परिषद में मनोनीत तीनों पार्षदों ने नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है तथा कहा कि नगर परिषद के विभिन्न विकास कार्यों में वे अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा प्रेरणा ज्योति, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष प्यार सिंह, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *