Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

नलसर स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता व पुल पार्टी का आयोजन

संवाददाता/अंशुमन मल्होत्रा

भारतीय पब्लिक सिनियर सकेडरी स्कूल नलसर में नर्सरी, केजी कक्षा से लेकर बाहरवीं कक्षा तक के बच्चों की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता व पुल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधनाचार्य धन्ना राम रावत ने की। उन्होनें कहा कि खेलें हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। जिससे हमें मानसिक व शारिरीक विकास के लिए महत्वपुर्ण मदद मिलती है।

हमें हमेशा हर प्रकार की खेलों में भाग लेना चाहिए। जानकारी देते हुए उन्होनें कहा कि स्कूल में अध्यनरत समस्त बच्चों को अलग अलग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया था। जिसके चलते बच्चों ने बढचढ कर भाग लिया। जिसमें नर्सरी केजी से दुसरी कक्षा के बच्चों ने पानी में खेलने का भरपुर आनंद लिया। पुल पार्टी,क्युज प्रतियोगिता,सोलो डांस, जनरल क्युज प्रतियोगिता, जीके के प्रश्नोतरी प्रतियोगता का आयोजन किया। जिसमें गांधी हाउस ने प्रथम,अटल व कलाम हाउस ने संयुक्त रूप से दुसरा और सुभाष हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल समस्त स्टॉफ भी मौजुद रहा।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *