राजीव बहल जोगिंदर नगर
माइंड ऑपरेशन अकादमी जोगिंदर नगर और पधर से चार बच्चे नवोदय स्कूल में पढ़ाई करेंगे।अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा अलका पुत्री महेंद्र सिंह गांव बड़ी बजगान थलटूखोड़ से है। अलका के पिता महेंद्र सिंह पोस्ट ऑफिस में अपनी सेवाएं दे रहे है। स्मृति पुत्री संत राम गाँव ग्रामन थलटूखोड़ से है। संत राम किसान है।अमन पुत्र तेज राम गाँव ग्रामन थलटूखोड़ से है। तेज राम भी किसान है। शिवम कटारिया पुत्र मां सिंह गाँव सासति उरला से सम्बंध रखते है। मान सिंह भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे है। अकादमी हमेशा से सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों को उनकी मंज़िल तक पहुंचाने में मदद करती आई है और आगे भी करती रहेगी।

अकादमी मेडिटेशन, मेमोरी पावर, माइंड पावर, ई एल पी काउंसलिंग और मोटिवेशन के माध्यम से भी बच्चों को प्रेरित कर रही है। निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा इस सफलता का श्रेय अकादमी की अनुभवी टीम सुभाष ठाकुर,विजय, लकी, अक्षय, सनी ठाकुर,अनिल, किरण, सूंदर, मोनिका का परिश्रम तथा बच्चों की कड़ी मेहनत को जाता है।निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने सभी अध्यापको बच्चों को और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की है

