Breaking
Sun. Feb 1st, 2026

महात्मा गांधी की मान्यता सम्पूर्ण विश्व में अमिट व चिर स्थाई : गुरु शरण परमार

राजीव बहल जोगिंदर नगर

महात्मा गांधी की जयंती जोगिन्दर नगर की गांधी वाटिका में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला मंडी कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुरु शरण परमार और नगर परिषद जोगिन्दर नगर की अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित किया। परमार ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती एक ही दिन आती है यह अपने आप में ही एक बहुत बड़ा संयोग है। सत्य, अहिंसा, त्याग, सदभाव और न्याय के पुजारी महात्मा गांधी जी एक स्वच्छता प्रिय व्यक्तित्व थे इसलिये सब ने सांकतिक साफ सफाई गांधी वाटिका में की और तदोपरांत महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर पूर्व सोशल मीडिया ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश नचवाल, ब्लॉक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, युवा कांग्रेस सचिव देवीदास रांगडा, संतोष ठाकुर, अभिनय ठाकुर, वीरी सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *