Breaking
Fri. May 1st, 2026

अनाथ बच्चों की मदद के लिए कानून बनाकर हिमाचल बना देश का पहला राज्य: जीवन

राजीव बहल, जोगिंदर नगर

प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने कहा कि हिमाचल अनाथ बच्चों एवं अन्य वंचित वर्गों की मदद के लिए कानून बनाकर हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जहां पर अनाथ विशेष रूप से सक्षम बच्चे निराश्रित महिलाएं और वृद्ध जनों को सुख आश्रय योजना के माध्यम से व्यापक सहायता प्रदान की जाएगी । उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेसहारा बच्चों के लिए सरकार की बड़ी योजना सुख आश्रय शुरू हो गई है जिसका प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु द्वारा औपचारिक रूप से मंगलवार को शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत इस योजना के पात्र बच्चों को 4.68 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ का वितरित किया गया। इसमें उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 48 अनाथ बच्चों को फीस और छात्रावास व्यय के रूप में 15.52 लाख रुपये तथा मासिक व्यय के रूप में 11.52 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत 17 अनाथ बच्चों को 7.02 लाख रुपये फीस तथा 4.08 लाख रुपये मासिक व्यय का वितरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पालक देखभाल एवं प्रायोजन फोस्टर केयर के अंतर्गत 1106 लाभार्थियों को 2.65 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ हस्तांतरित किए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐसे कार्य किया जा रहे हैं जिसका श्रेय प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु को जाता है। साथ हीं यह भी साबित होता है कि प्रदेश सरकार राज्य में अनाथ एवं अन्य वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *