Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

नए विकास खंड कार्यालय के लिए किसान सभा चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

राजीव बहल, जोगिंदर नगर

हिमाचल किसान सभा की जोगिन्दर नगर ब्लॉक कमेटी की बैठक आज आज मच्छयाल में रविंदर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मत प्रसताव पारित कर मांग की गई कि मच्छयाल में एक नया खंड विकास कार्यालय खोला जाये। ब्लॉक कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं मंडी जिला अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज ने कहा कि इस विकास खंड का नाम जोगिन्दर नगर या फिर मच्छयाल रखा जाये। मच्छयाल में इस के लिए पर्याप्त भूमि भी है तथा नया विकास खंड समय की जरूरत भी है। उन्होंने कहा कि कुछ पंचायतें ऐसी हैं जिनकी दूरी वर्तमान विकास खंड कार्यालय से बहुत ज्यादा है। इनमें से विकास खंड की द्रंग की 16 तथा विकास खंड चौंतड़ा की 10 पंचायतों को मिलाकर नया विकास खंड बनाया जा सकता है। किसान सभा इसके लिए सभी पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *