Breaking
Sun. Feb 1st, 2026

बलात्कार और हत्या के आरोपियों के साथ जोगिंदर नगर पुलिस ने घटना स्थल पर किया सीन रिक्रिएट

राजीव बहल ब्यूरो मंडी

9 अक्टूबर को जोगिंदर नगर के अपरोच रोड में 50 वर्षीय महिला से हुए दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को आज जोगिंदर नगर पुलिस ने घटना स्थल पर ले जाकर यह जांच करने की कोशिश की कि उस दिन उन्होंने महिला के साथ क्या-क्या किया था और इस पूरी प्रक्रिया की जोगिंदर नगर पुलिस ने साथ-साथ वीडियोग्राफी भी की। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पुलिस को पूरा का पूरा ब्योरा पुलिस के साथ सांझा किया। जोगिंदर नगर पुलिस आरोपियों को शहर के साथ सटे जंगल की और भी ले गई जहां उन्होंने अपराध करने के बाद रात बिताई थी। जहां पुलिस ने विस्तृत जानकारी इक्ट्ठी की। जोगिंदर नगर के थाना अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस इस केस में कोई भी ऐसा बिंदु नहीं छोड़ेगी जिस पर आरोपियों को कोई लाभ की गुंजाइश हो।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *