Breaking
Sun. Feb 1st, 2026

43वीं वाहिनी ने ज्यूरी में मनाया पुलिस स्मृति दिवस

संजय सिंह।ब्यूरो रिपोर्ट
उपमंडल रामपुर बुशहर के तहत ज्यूरी में शनिवार को महानिदेशालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के आदेशों एवं चंदन सिंह भण्डारी, सेनानी 43वीं वाहिनी के दिशा-निर्देशों के तहत 21 अक्टूबर,2023 को 43 वीं वाहिनी भा. ति. सी. पु. बल के प्रांगण में कृष्ण रजक उप– सेनानी (जी.डी) कमान अधिकारी के साथ समस्त अधिकारियों व अधि. अधिकारियो तथा हिमवीर जवानों ने मिल कर पुलिस स्मृति दिवस मनाया।

वहीं,कृष्ण रजक उप- सेनानी (जी.डी) के द्वारा अपने संबोधन में सभी को बताया गया कि देश में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल एक महत्वपूर्ण अंग हैं।

उन्होंने भारत चीन की सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए कहा कि 21 अक्टूबर का दिन उन 10 पुलिस पदाधिकारियों को समर्पित है जो 20 अक्टूबर 1959 में भारत चीन की सीमा पर देश की रक्षा करते हुए उत्तरी पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स ईलाके में शहीद हो गये थे।

इसलिए हर वर्ष समस्त भारत में 21 अक्टूबर के दिन पुलिस में सेवा के दौरान शहीद होने वाले कार्मिकों को याद किया जाता है और उन्हे श्रद्धाजलि दी जाती हैं। इसी क्रम में सभी अधिकारियों, अधि. अधिकारियों व जवानों के द्वारा दो मिनट का मौन रख कर शहीद पुलिस पदाधिकारियों को श्रद्धाजलि दी गई ।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *