Breaking
Sat. Jan 31st, 2026

मझेवली गांव के मार्शल नेगी का सैनिक स्कूल में चयन

संजय सिंह / ब्यूरो

रामपुर :रामपुर उप मंडल के अंतर्गत आने वाले मझेवली गांव के मार्शल नेगी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता पाई है। मार्शल नेगी के पिता सुभाष नेगी जानकारी देते हुए बताया कि मार्शल नेगी का इ.काउंसलिंग के पहले राउंड में सैनिक स्कूल कपूरथला पंजाब के लिए चयन हुआ है। मार्शल नेगी ने पाँचवी तक प्रारंभिक शिक्षा डी.पी.एस झाख़डी से की है। बता दें कि जिला शिमला के जवाहर नवोदय ठीओग की परीक्षा मे 21वें स्थान पर रहा और चयन हुआ है । और इसी के साथ ऑल इंडिया सैनिक स्कूल में (239/300) अंक लेकर ऑल इंडिया लेवल पर (10570) वें स्थान प्राप्त किया। और सैनिक स्कूल की इ.काउंसलिंग के पहले ही राउंड में कपूरथला पंजाब के लिए चयनित हो गया मार्शल नेगी की कड़ी मेहनत की वजह से मार्शल नेगी का चयन दोनों जगह हुआ है । मार्शल नेगी के पिता सुभाष नेगी एक सरकारी अध्यापक है। मार्शल नेगी की यह उपलब्धि परिवार स्कूल अध्यापकों व ग्राम वासियो के लिए गर्व की बात है।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *