Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

चार माह बाद सड़क को बहाल करने की जगी उम्मीद

संवाददाता/अंशुमन मल्होत्रा

विकास खंड धनोटू की पंचायत अनु के गांव खोहर की क्षतिग्रस्त सड़क को बहाल करने की उम्मीद जगी है। बता दें कि पंचायत अनु की अनुसूचित जाति बस्ती गांव खोहर की सड़क बरसात में हुई भारी बारिस के कारण क्षतिग्रस्त हुई है। स्थानीय लोगों को आ रही समस्या को लेकर 5 नवंबर को हिमाचल प्रदेश लाइव पत्र में आपदा के “4 महीने बाद भी खोहर गांव की सड़क खस्ता” नामक शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है । इस पर संज्ञान लेते हुए विकास खंड अधिकारी मान सिंह बग्गा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आ रही समस्या का जायजा लिया।

 

उन्होने कहा कि स्थानीय पंचायत प्रधान को इस सड़क में लगाए जाने वाले डंगे की स्वीकृति भी प्रदान् की गई और कार्य को जल्द शुरू करने के आदेश भी दिए गए है।जानकारी के अनुसार बरसात में भारी बारिश के कारण इस गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। इस कार्य को करने के लिए पंचायत ने किसी भी प्रकार से दिलचस्पी नही दिखाई। कई बार स्थानीय लोगों द्वारा बार्ड मेंबर और प्रधान इस सड़क को बहाल करने की बात की मगर आश्वासन के शिवाए कुछ भी नही मिला।

गांव वसीयों ने विकास खंड अधिकारी धनोटू और स्थानीय पंचायत प्रधान को पत्र लिखकर सड़क को बहाल करने की मांग की थी। जिस पर विकास खंड अधिकारी मान सिंह बग्गा,एस बी पी ओ मनोज कौशल,पंचायत प्रधान डिम्पल,पंचायत सचिव गीता देवी,तकनीकी सहायक लक्की,पूर्व प्रधान पंचायत रजवाड़ी सिद्धू राम भारद्वाज ने संयुक्त रूप से क्षतिग्रस्त सड़क का मौका किया और स्थानीय लोगों को आ रही समस्या का निवारण किया। स्थानीय लोगों ने विकास खंड अधिकारी व उनके अधिकारीयों एवं पंचायत प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए हिमाचल प्रदेश लाइव समाचार पत्र का धन्यवाद किया है।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *