Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

संगठन पर्व में युवाओं के साथ वरिष्ठ व कर्मठ कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा अधिमान : राकेश जमवाल 

प्रदेश से बाहर जा कर मुख्यमंत्री कर रहे अपनी गारंटीयों को पूरा करने का झूठा प्रचार बोले राकेश जमवाल

पवन देवगन ठाकुर

सुन्दरनगर,09 नवंबर : भाजपा सुन्दरनगर मंडल की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय सुन्दरनगर में संपन्न हुई। संगठन पर्व के अंतर्गत सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनावों को लेकर कार्यशाला हुई। इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रियंता शर्मा ने की और भाजपा मुख्य प्रवक्ता व विधायक सुन्दरनगर राकेश जमवाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।

विधायक राकेश जमवाल ने विस्तार से सदस्यता अभियान पर्व के अंतर्गत सक्रिय सदस्यता अभियान और आने वाले दिनों में बूथ से लेकर प्रदेश तक होने वाले चुनावों पर प्रकाश डाला। बताया कि जिस कार्यकर्ता ने 50 सदस्य बनाए होंगे, वही कार्यकर्ता आगे चल कर सक्रिय सदस्य बनेंगे। उन्हें संगठन के पदाधिकारी भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के बाद सभी मंडलों में मंडल स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है जिसमें बूथ कमेटी बनाने पर सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। विधायक राकेश ने प्रदेश सरकार के झूठे प्रचार की कड़े शब्दों में निंदा की उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह महाराष्ट्र में एक चुनावी प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कह रहे थे कि हिमाचल में हर उस लड़की को 1500 रुपये मिलते हैं जिनकी आयु 18 वर्ष होती है। उन्होंने कहा कि आज मीडिया इतना सशक्त है कि वहाँ कि बात एक सेकंड में यहां पहुँच रही है और यहां से पूरे देश में, तभी जहां-जहां मुख्यमंत्री सुखू प्रचार के लिए गए वहां कांग्रेस चुनाव हारी है। इतिहास में कांग्रेस के इस मुख्यमंत्री को सबसे झूठे और निकम्मे मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाएगा।

इस अवसर पर ओम प्रकाश नायक जिला महामंत्री, प्रताप ठाकुर मण्डल अध्यक्ष, जितेन्द्र शर्मा मण्डल महामंत्री, राज कुमार बीडीसी चैयरमेन, रोशन जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष, हरीश युवा मोर्चा अध्यक्ष,

अमर सिंह अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, कल्पना महिला मोर्चा जिला महामंत्री, चिंता डोगरा, ललिता, कृष्णा, नरेश वर्मा पार्षद, ग्राम केन्द्र अध्यक्ष, प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी, जिला परिषद सदस्य कर्म चंद चोपड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *