Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

कर्मा बैंड की मधुर स्वर लहरियों के बीच प्रख्यात सिंगर ऐ.सी. भारद्वाज एवं ममता भारद्वाज की दमदार प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ बल्ह का रेड क्रॉस मेला

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया 2 दिवसीय रेड क्रॉस बल्ह मेले का समापन

अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने की शिरकत

पवन देवगन ठाकुर

नेरचौक, 25 नवंबर : बल्ह में आयोजित दो दिवसीय रेडक्रॉस मेला सम्पन्न हो गया। मेले के समापन अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जिन्होंने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्षा एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी को मेले के सफल आयोजन को लेकर सराहना की तथा कहा कि चुनौती पूर्ण इस कार्य को उन्होंने बखूबी निभाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री एक से एक अहम एवं जनकल्याणकारी निर्णय लेकर प्रदेश के विकास को गति प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु बल्ह का दौरा कर विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्षा स्मृतिका नेगी ने कहा इस मेले का उद्देश्य लोगों को नशे के प्रति जागरूक करना और बल्ह को नशा मुक्त बनाने के अतिरिक्त जरूरतमंद, बीमार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए फंड जुटाना है ताकि आवश्यकता पड़ने पर रेडक्रॉस के माध्यम से उनकी मदद की जा सके। उन्होंने इस मेले के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले सीनियर सिटीजंन को जिनमें राजेंद्र कुमार, आर सी चौहान, रोशन लाल कपूर, भुवनेश्वर लाल, हरी सिंह चंदेल को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं जिनमें विभिन्न निजी एवं सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई व सभी को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया।

स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों ने भी विभिन्न गतिविधियों में लिया, स्वयं सहायता समूहों व महिला मंडलों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के साथ-साथ मेला मैदान में विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए थे जिनकी बिक्री जमकर हुई व सभी को रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्षा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मटका फोड़ की प्रतियोगिता में जिन महिलाओं ने मटके फोड़े उन में नैना महिला मंडल डहणू की सुकन्या देवी, जालपा महिला मंडल खखरियाणा की चिन्नू , हरे कृष्णा हरे रामा महिला मंडल की नर्मदा, सरस्वती महिला मंडल खांदला की रामप्यारी, जागृति महिला मंडल भडयाल की पुष्प लता, शिव महिला मंडल भियूरा की लता देवी, जालपा महिला मंडल बाल्ट की चंचल लता ने मटके फोड़े। रस्साकसी में महिला मंडल डहणू विजेता जबकि जागृति महिला मंडल भडयाल उपविजेता रहा।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वहीं सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार ए.सी. भारद्वाज व सारेगामापा फेम ममता भारद्वाज अपनी दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों में खूब समा बांधा। एंकर सेवानिवृत डीपीआरओ कुलदीप गुलेरिया ने बेहतरीन मंच संचालक करके सभी का मन मोहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *