Breaking
Sun. Feb 1st, 2026

बल्ह भाजपा के रिवालसर मंडल ने मनाया वीर बाल दिवस

बल्ह विधायक इन्द्र सिंह गांधी विशेष रूप से रहे उपस्थित

पवन देवगन ठाकुर

रिवालसर,26 दिसम्बर : बल्ह भाजपा ने रिवालसर मंडल में मंडलाध्यक्ष राजेंद्र राणा व नेरचौक मंडल के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में अमर शहीद साहिबजादों की याद में वीर बाल दिवस मनाकर देश व धर्म की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बालकों को याद किया।

कार्यक्रमों में बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गाँधी विशेष रूप से व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य प्रियन्ता शर्मा मुख्य वक्ता के रूप से उपस्थित रही। इस अवसर पर विधायक इन्द्र सिंह गांधी ने कहा कि वीर बालक अमर शहीद सरदार जोरावर सिंह व सरदार फतेह सिंह जो गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे थे उन्होंने अपने धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। वे दुनियां के सबसे छोटी उम्र के अमर शहीद हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके महान बलिदान व त्याग को देखते हुए उनकी याद एवं सम्मान में आज के दिन 26 दिसम्बर 2022 को पूरे देश में वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की मान्यता दी थी।

उन्होंने कहा कि अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा कैसे की जाती है यह सीख हमें अमर शहीद वीर बालक जोरावर सिंह व फतेह सिंह से लेनी चाहिए। उनका बलिदान व त्याग सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर रिवालसर गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक सरदार जसपाल सिंह, सरदार किशन सिंह, गुरप्रीत सिंह, मुख्य ग्रंथी नेरचौक सरदार दलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह सहित भाजपा मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *