Breaking
Sun. Feb 1st, 2026

सुंदरनगर के वरिष्ठ पत्रकार अदीप सोनी लगातार दूसरी बार बने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय सचिव

पवन देवगन ठाकुर

सुंदरनगर,29 दिसम्बर : देश के पत्रकारों के प्रमुख संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गत दिवस हुए द्विवार्षिक चुनाव में हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर के वरिष्ठ पत्रकार अदीप सोनी को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय सचिव चुना गया है। हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के प्रदेश अध्यक्ष बीरबल शर्मा ने बताया इसी के साथ बद्दी के वरिष्ठ पत्रकार बलबीर सिंह ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। उन्होंने बताया चुनाव अधिकारी सर्जना शर्मा एवं सह चुनाव अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला की देखरेख में हुए इस चुनाव में (मध्य प्रदेश) के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा को अध्यक्ष तथा (उत्तर प्रदेश) के त्रियुग नारायण तिवारी को महासचिव चुना गया है जबकि हरियाणा के सोमनाथ शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने बताया इसी के साथ दीपक कुमार मुखर्जी, उदय जोशी, कविता राज, बड़े प्रभाकार व उमेश चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष तथा बबलू सिंह, भवानी शंकर जोशी, एम. चंद्रमोहन व संजीव कुमार को सचिव चुना गया है। उन्होंने बताया इस के साथ कार्यकारिणी के 31 सदस्य भी चुने गए है। हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के अध्यक्ष बीरबल शर्मा तथा संगठन महासचिव सुरेंद्र शर्मा ने कहा नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में हिमाचल प्रदेश को लगातार दूसरी बार सचिव का महत्वपूर्ण पद मिलना हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के लिए गर्व की बात है। इसी बीच प्रेस क्लब मंडी, प्रेस क्लब सुंदरनगर तथा प्रेस क्लब बद्दी द्वारा भी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार अदीप सोनी को राष्ट्रीय सचिव तथा बलबीर सिंह ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर खुशी व्यक्त की गई है।

फोटो- वरिष्ठ पत्रकार अदीप सोनी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *