Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

गुरलाहड़ के हंसराज और प्रेमलाल ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन,सोहन लाल ठाकुर ने किया स्वागत

पवन देवगन ठाकुर (मुख्य संपादक)

सुंदरनगर,29 दिसम्बर : उपमण्डल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत जाम्बला के गुरलाहड़ निवासी हंसराज और प्रेमलाल ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताते हुए सुंदरनगर में पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता हासिल की। सोहन लाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर कांग्रेस पटका पहनाते हुए उनका स्वागत किया। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि यह प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनहितैषी और जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है कि लगातार लोग कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण कर रहे है।

सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का जो उदाहरण पेश किया है जो आम जनमानस के लिए लाभकारी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा में राहत मैनुअल में बदलाव, कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाली, सुखाश्रय योजना सहित अनेकों योजनाएं जनहित में चलाई जा रही है जिनसे प्रभावित होकर जनता कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *