बल्ह विधायक ने रिवालसर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कहा ‘न दवाईयां हैं न पूरा स्टाफ’
पवन देवगन ठाकुर
रिवालसर, 24 जनवरी : बल्ह विधानसभा के रिवालसर में पांच करोड़ बीस लाख रुपये की लागत से बनी हुई अस्पताल की बिल्डिंग सरकार व विभाग की अनदेखी के चलते पिछले एक वर्ष से धूल फांक रही है। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने रिवालसर अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए मिडिया से यह बात कही। विधायक इंद्र सिंह गाधीं ने रिवालसर अस्पताल की दयनीय हालत पर बात करते हुए कहा कि अस्पताल में डाक्टर लगातार कई घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। वही अन्य कई पद भी रिक्त चल रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के पद खाली होने से अव्यवस्था फैली है तथा मरीजों को दवाईयां तक नहीं मिल रही हैं।

विधायक ने कहा कि करोड़ों की लागत से बनी अस्पताल की बिल्डिंग, उद्धघाटन के बाद भी उपयोग में न ले पाना सरकार व विभाग की नालायकी है। वही मरीज व उनके तीमारदार इस सुविधा से महरूम हैं। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि जल्द से जल्द रिवालसर अस्पताल की दशा सुधारी जाए अन्यथा रिवालसर की जनता उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।

