Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

इफको मंडी के नैनो यूरिया प्रचार अभियान

संवाददाता /वीरेन्द्र ठाकुर बल्ह

इफको मंडी के नैनो यूरिया प्रचार अभियान के तहत ज़िला मंडी के कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर जिला मंडी में फार्मर्स वैज्ञानिक इंटरेक्शन का आयोजन किया जिसमे मुख्य रूप से कृषि विभाग के 30 AEO,AADO के साथ 15 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषक प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल डॉक्टर प्राची जी , डॉ नेहा शर्मा ( मृदा वैज्ञानिक) और इफको की ओर से क्षेत्र अधिकारी रोहित गलोटिया व मोहित गुप्ता ( SFA Mandi) उपस्थित रहे। किसानो को सम्बोधित करते हुए डॉ प्राची ने किसानो को सब्जियो में लगने वाले कीट ओर उसके प्रबन्दन से सम्बंधित जानकारी दी। उन्होंने इफको द्वारा विश्व प्रथम निर्मित नैनो यूरिया तरल की भी सरहाना करते हुए किसानो को इस पर्यावरण हितैषी विकल्प को भी अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इफको की ओर से आये क्षेत्र अधिकारी रोहित गलोटिया ने भी किसानो के साथ चर्चा में इफको की कृषि हितैषी गतिविधियों साझा करते हुए उन्हें इफको के नवीनतम उत्पाद नैनो यूरिया तरल एवं सागरिका पर जानकारी दी गयी।। नैनो यूरिया आधुनिक तकनीक द्वारा निर्मित एक तरल उत्पाद है और आम यूरिया खाद का एक पर्यावरण हितैषी विकल्प है। साथ ही presentation के माध्यम से किसानों को इफको के जल उर्वरकों की जानकारी दी व किसानों को इसे ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *