Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बजट दुखमय – इंद्र सिंह गांधी

मुख्य सम्पादक / पवन देवगन ठाकुर

नेरचौक,19 मार्च :
बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का 2023-24 का बजट निराशाजनक,व सुखमय की जगह दुखमय साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ भद्दा मजाक तथा ठगबाजी की है, क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कहा कि 2 लाख महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देंगे, जो कि 10 गारंटीयो में से एक है। लेकिन यह भी छल कपट और गोलमोल हैं। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि हिमाचल सरकार ओपीएस का बहाना लेकर आर्थिक व्यवस्था पर बार बार रो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा स्वाबलम्बन योजना जो युवा के लिए चलाई गई थी इससे भी युवा को कोई लाभ नहीं पहुंच रहा है जो युवाओं के लिए धोखा है। बजट में हिमकेयर, आयुष्मान भारत स्कीम तथा सहारा योजना का तो जिक्र भी नहीं किया गया है। रिवालसर जहां लोग देश-विदेश से तीर्थ स्थल पर पहुंचते हैं उसे विकसित करने की मांग कई बार विधायक द्वारा की गई है परंतु इसका कोई भी जिक्र नहीं किया जा रहा हैं। इंदर सिंह गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार सिर्फ मजे ले रही है और जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है तथा आम जनता के साथ धोखा कर रही है।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *