Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

सुंदरनगर पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में चलाया भांग उखाड़ो अभियान, नशे से दूर रहने का दिया संदेश

संवाददाता / रोहित कौशल

सुन्दरनगर, 11 अप्रेल :
हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा इन दिनों भांग उखाड़ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में पुलिस थाना सुंदरनगर के एएसआई दौलतराम के नेतृत्व मंगलवार को सुंदरनगर के रोपा, भरजवानु व डीएवी स्कूल के आसपास पुलिस जवानों, महिला कर्मियों व स्थानीय प्रवासी मजदूरों द्वारा भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया और क्षेत्र में भांग के पौधों को काट कर नष्ट किया गया।
जानकारी देते हुए एएसआई दौलत राम ने बताया कि एसपी मंडी व डीएसपी सुंदरनगर के आदेशानुसार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस द्वारा भांग उखाड़ अभियान चलाया जा रहा है। वही मंगलवार को सुंदरनगर के रोपा,
भाजवानु व डीएवी स्कूल के आसपास पुलिस जवानों, महिला कर्मीयों व प्रवासी मजदूरों द्वारा भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया।


इस अभियान में क्षेत्र में उग रही भांग को नष्ट किया गया और आम जनता को नशे के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया है कि पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें ताकि नशे से दूर रहा जा सके।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *