Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

जोगेंद्रनगर में महिला प्रधान पर भाजपा विधायक की तलख टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, नारी शक्ति ने घेराव की दी चेतावनी

ब्यूरो मंडी / राजीव बहल, जोगेंद्रनगर

जोगेंद्रनगर में महिला प्रधान पर भाजपा विधायक प्रकाश राणा की तलख टिप्पणी से कांग्रेस भड़क उठी है। वहीं नारी शक्ति ने भी इसे महिलाओं का अपमान बताकर विधायक के घेराव की चेतावनी दी है। विकास खंड चौंतड़ा की तलकेहड़ पंचायत में विधायक ने एक कार्यक्रम के दौरान पंचायत में प्रधान को अयोग्य करार देकर वहां के विकास कार्यों को प्रभावित करने के लिए विधायक निधी पर रोक लगाने का जो ब्यान जारी किया है उसका वीडियो इंटरनैट मिडिया में वायरल होने के बाद पंचायत की महिलाओं ने कड़ा ऐतराज जताते हुए विधायक से माफी मांगने की बात कही है। वहीं महिला प्रधान पर की गई इस तलख टिप्पणी पर कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता कपूर, कांग्रेस नेत्री अंजना समेत ब्लॉक कांग्रेस ने भी विधायक पर प्रहार करते हुए इसे घटिया मानसिकता बताया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि महिलाओं के सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें उपहार भेंट कर अपना राजनीतिक हित साधने वाले भाजपा विधायक का महिला प्रधान के खिलाफ दिया गया तलख ब्यान सहन नहीं होगा। उपमंडल की नारी शक्ति विधायक को इसका जवाब देगी।

*प्रदेश में कांग्रेस सरकार, महिलाओं का अपमान नहीं होगा बर्दास्त-जीवन ठाकुर*

तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका के समर्थन में उतरे प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार है ऐसे में महिलाओं का अपमान हरगिज बर्दास्त नहीं होगा।उन्होंने कहा कि पंचायत में कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जो दबंगई दिखाई है उसके गंभीर परिणाम भुगतने होगें। उन्होंने पंचायत प्रधान पर विधायक की तलख टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए दोटूक कहा कि उपमंडल के आयोजनों में विधायक का राजनीतिक हस्तक्षेप सहन नहीं होगा।

*पंचायत में भाजपा विधायक का होगा बहिष्कार-शूचिका*

तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका ने विधायक प्रकाश राणा पर पलटवार करते हुए कहा कि आगामी कार्यक्रमों में भाजपा विधायक का पंचायत में बहिष्कार होगा। उनकी अभद्र टिप्पणी और पंचायत के विकास कार्यों को प्रभावित करने का जो सब्जबाग देखे जा रहे हैं वह कतई पूरे नहीं होगें।उन्होंने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार में विधायक रहने के दौरान भी लाखों की घोषणाओं को पूरा करने में भाजपा विधायक नाकाम साबित रहे हैं। शनिवार को पंचायत प्रधान शूचिका ने तलकेहड़ में सैंकड़ों महिलाओं के साथ विधायक की तलख टिप्पणी पर कड़ी आपति भी जताई।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *