संवाददाता / अंशुमन मल्होत्रा
हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने के बाद नाचन क्षेत्र के बग्गी में पधारने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का स्थानिय पंचायत प्रधान विकास गुप्ता की अगुवाई में सैकडों कांग्रेसी कार्यकर्ता समेत अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया गया। पंचायत प्रधान विकास गुप्ता ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह चैल चौक
में किसी कार्यक्रम की अध्यक्षता करने जा रहे थे।

जिस कारण तोरण द्वार लगाकर उनका स्वागत किया और बग्गी के विकासात्क कार्य को तीब्र गति प्रदान करने के लिए अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा की बग्गी का विकास पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की देन् रही है। और आज् विक्रमादित्य सेवा भी विकास की गाथा लिखने की उम्मीद जाहिर की है।विक्रमादित्य सिंह ने विकासात्मक कार्य को तेज गति प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पंचायत उप प्रधान दया राम बार्ड पंच मीरा देवी,कमला देवी,पुष्पा देवी,तीखु राम,लक्ष्मी दत महिला मंडल बग्गी प्रधान सुजाता गुप्ता,सचिव पवना गुप्ता,कोषाध्यक्ष समेत, नेत्र सिंह राणा, मनोज गुप्ता,दीपक गुप्ता,हितेश मोहन, पंकज चौधरी,रितेश गुप्ता समेत सैकडो लोग मौजुद रहे।

