Breaking
Sun. Feb 1st, 2026

दुकान से सोने के आभूषण चुराए,तीन लोगो पर लगा आरोप

संवाददाता / मोनिका ठाकुर

रामपुर बुशहर:रामपुर बुशहर मे एक ज्वैलरी शॉप से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। इसमें दो महिलाओं व एक पुरूष पर चोरी का आरोप लगा है। पुलिस में दर्ज मामले में अजय कुमार सोनी पुत्र राम चंद सोनी निवासी गांव व डाकघर पदम कैर तहसील पताही जिला पूर्वी चंपारण बिहार ने बताया कि उसकी नरसिंह मार्किट रामपुर में ज्वेलरी शॉप है। 22 अप्रैल को करीब 10:30 बजे उसकी दुकान पर दो महिला और एक पुरुष कुछ सोने के आभूषण खरीदने के लिए आए। कुछ देर बाद जब वे दुकान से निकले और उक्त स्त्री-पुरुषों के दुकान से चले जाने के बाद जब उन्होंने अपने सोने के सामान की जांच की तो उन्होंने पाया कि मंगलसूत्र का एक सोने का पैंडल, दो अंगूठियां और 4 तिलियां गायब थी। उसे संदेह है कि इन्होंने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *