संवाददाता / मोनिका ठाकुर
रामपुर बुशहर, 22 अप्रैल : रामपुर बुशहर के शनेरी गांव में परशुराम जयंती चार ठेरी के ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढे़ ही हर्षोंउल्लास के साथ मनाई! सबसे पहले स्थानीय देवताओं का आगमन हुआ! इस दौरान चार इष्ट देवता शनेरी गांव में पहुंचे! जहाँ पर चार ठेरी के लोगों ने उनका स्वागत किया! उसी के उपरांत देवताओं की पुजा अर्चना की गई और! भगवान परशुराम को लेकर विशेष पुजा का आयोजन किया! इस दौरान महा पडितों
द्वारा यज्ञ का आयोजन किया जिसमें हजारों की तादाद में लोगो ने भाग लिया! स्थानीय जनता ने बताया कि यह कार्यक्रम शनेरी गांव में चार ठेरी द्वारा पहली बार शुरू किया गया है और आने वाले समय में अब हर साल परशुराम जयंती को मनाया जाएगा!
इस दौरान चार ठहरी पांच स्थानों में भगवान परशुराम के पुरूषार्थ को याद करते हुए उन्हें प्रणाम किया गया और इनके आदर्शो पर चलने का आवाहन किया गया! इस दौरान जन्मदिवस को हर्षोल्लास से मनाने और मार्गदर्शन को अपनाते हुए इनके पदचिन्हों पर चलने का आवाहन किया है। परशुराम क्रान्तिकारी थे, आसुरी शक्तियों के खिलाफ थे। इस लिए आज मानव को उनसे प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी को सुसंस्कारित करने, पापकर्म वाले लोगों का साथ न देने, व उन्हें संविधान के अनुसार सजा दिलवाने में सहयोग करने का आवाहन किया है ।

