Breaking
Sun. Feb 1st, 2026

विजय भाटिया ने आईटीआई सहित 8 शिक्षण संस्थानों को भेंट किए वाटर कूलर

राजीव बहल / ब्यूरो मंडी

प्रदेश के सबसे युवा जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया ने अपने क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अपनी जिला परिषद की निधि से 8 वाटर कूलर भेंट किये।उनके द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिंदर नगर सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हराबाग , राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंचजन ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला(बालिका), राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोगिन्दर नगर , राजकीय माध्यमिक पाठशाला बालकरूपी , राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला सेरु को वाटर कूलर भेंट किए।उन्होंने बताया कि जल्द ही क्षेत्र के बाकी शिक्षण संस्थानों में भी वाटर कूलर भेंट किए जाएंगे।

इस दौरान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिंदर नगर की प्रधानाचार्य ई० नवीन कुमारी द्वारा जिला परिषद् सदस्य विजय भाटिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा संस्थान की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर संस्थान के समूह अनुदेशक रमेश नेगी,मीडिया प्रभारी लव जमवाल,अनुदेशक अभिनव वर्मा, अरनव,अशोक कुमार, डागी राम तथा अनुदेशिका सुनीता देवी उपस्थित रहे।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *