Breaking
Sun. Feb 1st, 2026

सुराहण्डी में 28 मई को संत समागम

सुराहण्डी में 28 मई को आएंगे गुरदीप गिरी जी महाराज

संवाददाता/अंशुमन मल्होत्रा

श्री गुरू रविदास विकास समिति कोट के 14वें संत समागम एवं सत्संग समारोह का आयोजन 28 मई रविवार को बलुमज कॉलेज के नजदीक किया जा रहा है। जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष संजय कुमार व सचिव चमन लाल ने कहा कि हमेशा की भान्ति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम बडी धुम धाम से मनाया जा रहा है। जिसमें स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज डेरा स्वामी जगतगिरी पठानकोट व संत मनदीप जी महाराज डेरा सच्च खंड बल्लां से पधाकर अपनी अनमोल वाणी से संगत को निहाल करेंगें। उन्होनें बताया कि 27 मई शाम को नन्हे नन्हे कलाकारों की छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए मंच प्रदान कर उनके द्वारा शब्द किर्तन व भजन प्रस्तुत किए जाऐगें। कमेटी के पदाधिकारीयों ने आग्रह किया है कि 27 और 28 मई के कार्यक्रम में भाग लेकर संत गुरूओं की वाणी को श्रवण कर कार्यक्रम की शोभा बढाएं।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *