Breaking
Sat. May 2nd, 2026

नाट्य निरीक्षक दलीप कुमार सेवानिवृत्त

संवाददाता/सुभाष शर्मा

ज़िला लोक सम्पर्क कार्यालय सोलन में कार्यरत नाट्य निरीक्षक दलीप कुमार आज लगभग 30 वर्ष का कार्याकाल पूर्ण कर सेवानिवृत हो गए।नाट्य निरीक्षक दलीप कुमार ने 03 अक्तूबर, 1992 में ज़िला लोक सम्पर्क कार्यालय कुल्लू में बतौर हारमोनियम मास्टर पद सम्भाला था।दलीप कुमार ने तदोपरांत नाट्य निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर वर्ष 2019 में ज़िला लोक सम्पर्क कार्यालय सोलन में पदभार सम्भाला। उन्होंने लगभग 04 वर्ष बतौर नाट्य निरीक्षक ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में अपनी सेवाएं दी।ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी एवं सभी सहायक लोक सम्पर्क अधिकारियों एवं अन्य कर्मियों ने इस अवसर पर दलीप कुमार को सम्मानित किया और उनके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *