Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

मैन भरोला के लोगों को जल्द मिलेगी सामुदायिक भवन की सुविधा

पंचायत प्रधान व उप प्रधान ने की भूमि पूजा

सामाजिक सरोकार कार्यक्रमों के लिए गांव वासियों को मिलेगी सुविधा

राजीव बहल ब्यूरो मंडी

ग्राम पंचायत मैन भरोला द्वारा निर्मित किए जा रहे सामुदायिक भवन का आज भूमिपूजन पंचायत प्रधान वीना देवी व उप प्रधान संजय जमवाल के द्वारा किया गया।
पंचायत प्रधान वीना देवी और उप प्रधान संजय ने बताया की ग्राम पंचायत द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया यह सामुदायिक भवन चार लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जा रहा है। दो महीनो के अंतराल में भवन पट्ट गांववासियों को समर्पित किया जाएगा। जिससे कि विभिन्न समुदाय के लोग लाभान्वित होंगे।
उप प्रधान संजय कुमार ने बताया कि पंचायत क्षेत्र पांच वार्डों में नियमित तौर पर विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। जिससे कि लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं व लोग लाभान्वित हो रहे है। भविष्य में विकास कार्य सुचारू रूप से चलाए जाएंगे व जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *