Breaking
Sat. Jan 31st, 2026

हर्ष महाजन की जीत पर महिला मोर्चा ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई

प्रदेश प्रवक्ता सहित मंडल अध्यक्ष हुए जश्न में शामिल

राजीव बहल ब्यूरो मंडी

हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा सदस्य के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत पर जोगिंदर नगर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अंजना शर्मा की अगुवाई में मिठाई बांट कर जश्न मनाया। प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल तथा मंडल अध्यक्ष अजय सकलानी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल ने कहा की प्रदेश की जनता का कांग्रेस की सुक्खू सरकार से मोह भंग हो गया है।झूठी गर्ंटियों पर सता सुख भोग रही सुक्खू सरकार जल्द गिरने वाली है।उन्होंने हर्ष महाजन की शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी।इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना शर्मा ने कहा की आने वाले लोक सभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों से भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे था मोदी जीत की हैट्रिक लगाएंगे।इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राजीव सूद, द्रंग बीडीसी चेयरमैन शीला देवी, मंडल महामंत्री शक्ति राणा व संजीव कुमार, मंडल आईटी संयोजक संदीप, जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, मसौली बूथ अध्यक्ष दीपन कुमार, सोनी देवी ,अनीता देवी, रमेश कुमार, देवराज ,बबली देवी, मोहित गुरग , रीता ठाकुर , आशा ठाकुर प्रॉमिला, ओजस ,सौरभ, साहिल ठाकुर व अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल हुए ।

By himachalpradeshlive

We are the latest Himachal News Provider.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *