Breaking
Thu. Apr 30th, 2026

मेला समिति ने वीर नारियां को किया सम्मानित 

मंडी 14 मार्च , रोहित सागर। शहीदों को समर्पित शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मेला समिति की ओर से उपायुक्त अपूर्व देवगन ने वीर नारियों को सम्मानित किया। उन्होंने शहीद सिपाही किशन चंद की पत्नी वीर नारी चिंता देवी , शहीद नायक धर्म सिंह की पत्नी वीर नारी पुष्पा देवी, शहीद सीएफएन संदीप कुमार की पत्नी वीर नारी नेहा शर्मा, शहीद राइफलमैन इंद्र सिंह की पत्नी वीर नारी इंद्रा देवी, शहीद नायक अमित कुमार की पत्नी वीर नारी प्रीति कपूर , शहीद नायव सूबेदार खेम सिंह की पत्नी वीर नारी सत्या देवी , शहीद सिपाही मनोज कुमार की पत्नी वीर नारी पुष्पलता , शहीद सिपाही शेषराम की पत्नी वीर नारी सुनीता देवी , शहीद सिपाही हीरा सिंह की वीर मां निर्मला देवी, शहीद नायक इंद्र सिंह की पत्नी वीर नारी उर्मिला देवी, शहीद भूपेंद्र कुमार की पत्नी वीर नारी नीतू देवी , शहीद हवलदार प्रकाश चंद की पत्नी वीर नारी व्यासा देवी को सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के अवसर पर एडीसी रोहित राठौर, कारगिल विजय के हीरो सेवानिवृत ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर , डिफेंस वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन और जिला पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *