Breaking
Fri. Dec 5th, 2025

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बजेगा मोदी नाम का डंका- राकेश जम्वाल

अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री सूक्खु प्रदेश का और कितना नुकसान करेगें-राकेश जम्वाल

पवन देवगन ठाकुर

सुन्दरनगर,14 मार्च : लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश भर में मोदी नाम का डंका बजेगा। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने (किसान ग्राम परिक्रमा यात्रा) गांव चलो अभियान के पूर्ण होने के अवसर पर सुन्दरनगर विधानसभा के डेहर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए ये बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की सभी चार सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करेगी। गांव चलो अभियान के माध्यम से हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में गांव में जाकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी तथा लाभार्थियों से वार्ता कर रहे हैं। इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में चलाया गया। विधायक राकेश जम्वाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विस्तारक के रूप में जाकर बूथ कमेटी का गठन करते हुए बूथ का सशक्तिकरण किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया और भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया है।

विधायक राकेश जम्वाल ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार का अर्थ होता है “लोगों की, लोगों द्वारा, लोगों के लिए”। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने इस सरकार को एक नई परिभाषा प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश में तो ‘यारों की सरकार, यारों द्वारा सरकार, सिर्फ यारों के लिए सरकार’ है। इस सरकार को लोगों के कल्याण से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। तभी आज अपनी सरकार को संकट में देखकर पदों का लालच देकर अपनी सरकार को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में आर्थिक संकट का रोना रोने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने चुने विधायकों के साथ साथ हारे-नकारे लोगों को कुर्सी का लॉलीपॉप दे रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री आज यह बताने में सक्षम हैं कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए इस प्रदेश का और कितना नुकसान करेंगे?

इस अवसर पर प्रताप ठाकुर मण्डल अध्यक्ष, रोशन ठाकुर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष,

राजकुमार किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, प्रकाश किसान मोर्चा जिला महामंत्री, मस्त राम किसान मोर्चा मण्डल महामंत्री,

रमेश वर्मा विवेकानंद पब्लिक स्कूल डैहर प्रधानाचार्य, चंपा प्रधान सलवाणा, राजेश धिमान उप प्रधान डैहर, अजय कुमार उप प्रधान कांगू , हंस राज उप प्रधान वरतो, लालमेन उप प्रधान नालग, यमराज बोधराज, जित राम, रोशन, देवेन्द्र, लेख राम, विरेन्द्र, सोहनलाल, राकेश कुमार, तुलसी राम, झिजू राम, विजय कुमार, सुन्दर राम, सरोज, लेख राम, सुरेश शर्मा, सुरेश कुमार, आत्मा राम,नागू, श्याम लाल, प्रेम कुमार, पवन, जित राम, सुख राम, टेक चंद, राज कुमार शर्मा इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *