Breaking
Sat. May 2nd, 2026

पंजीकृत हथियारों को पुलिस थाना में जमा करवाएं हथियार मालिक : पुरुषोत्तम धीमान

बल्ह के थाना प्रभारी ने पंजीकृत हथियार मालिकों से की अपील

पवन देवगन ठाकुर

नेरचौक, 03 अप्रैल : लोकसभा चुनाव-2024 की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में जिन भी लोगों के पास पंजीकृत हथियार हैं उन्हे निर्वाचन से पूर्व संबंधित क्षेत्र के पुलिस थानों में जमा करवाना आवश्यक है।


इस बारे जानकारी देते हुए बल्ह के थाना प्रभारी पुरुषोत्तम धीमान ने बताया कि आगामी एक जून को हिमाचल प्रदेश में निर्धारित लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंडी जिला में पंजीकृत सभी हथियारों को संबंधित पुलिस थानों में जमा करवाना जरूरी है। उन्होंने बल्ह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐसे सभी नागरिकों से जिनके पास पंजीकृत हथियार हैं, उन्हें अपने हथियार बल्ह पुलिस थाना में जमा करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में आदेशों की अवहेलना होने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *